Sunday 28 August 2011

सरकार अन्ना से किस भाषा में बात करती है ??

सरकारी भाषा

खेल - तमाशा ,
नीम - बताशा ।
सीधे - ऐड़े  ,
लड्डू - पेड़े ।
उबाल - गरम,
उतार - नरम।
मौसम - भारी,
दुश्मन - यारी।
सुक्खम-दुक्खम,
चप्पल-जूत्तम ।
जलवा - बलवा,
रबड़ी - हलवा।
केश - निखार,
चमन - बहार।
चालू - चमचा,
चिंतन - चर्चा।
दलहन-तिलहन,
बर्तन - बासन।
भूत - भभूत ,
पासा - द्यूत।
तेवर - ज़ेवर ,
तमग़ा - फ़ेवर।
तूम - तड़ाक ,
झूम - झटाक ।
चिड़िया - उड़ ,
चाभी - फ़ुर्र ।
काशी - झांसी ,
कोरट - फ़ांसी ।
कौव्वा - चील ,
चमड़ा - स्टील ।
अन्ना - बन्ना ,
हीरा - पन्ना ।

आशुतोष कुमार झा

No comments:

Post a Comment